24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित माता शाकम्बरी जयंती में हुए शामिल
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मजगांव के भोयरा मरार पटेल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 04 जनवरी 2026








माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व-परंपरा छेरछेरा की भी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, दान और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मजगांव के भोयरा मरार पटेल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि माता शाकम्बरी अन्न, प्रकृति और करुणा की प्रतीक हैं। उनका जीवन और संदेश समाज को आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शाकम्बरी माता की उपासना हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलित जीवन जीने की सीख देती है। बेनदरची में उन्होंने पटेल समाज के सदस्यों के साथ संवाद किया और सभी को माता शाकम्बरी जयंती की बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, शेड, स्टेडियम आदि निर्माण के संबंध में जानकारी ली और मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम मझगांव में कहा कि पटेल समाज हमेशा से परिश्रमी और आत्मनिर्भर समाज रहा है, शाकम्बरी माता की कृपा से धन धान्य से सम्पन्न इस समाज ने हमेशा लोगों को मिल जुलकर कार्य करना सिखाया है। नवनिर्मित सामुदायिक भवन से भोयरा मरार पटेल समाज की सामाजिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।
