CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
सीकर के खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर 72 घंटे दर्शन की व्यवस्था
नई दिल्ली,। नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ आया है। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं बाबा भोले की नगरी काशी के विश्वनाथ मंदिर में 3 लाख और ठाकुर जी नगरी वृंदावन में 4 लाख भक्त मौजूद हैं। राजस्थान के जैसलमेर में बीते 10 साल में सबसे ज्यादा भीड़ है। सीकर के खाटूश्यामजी में नए साल के मौके पर 72 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। उज्जैन के महाकाल लोक में साल के पहले दिन 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में फिर से रौनक लौट आई है। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे विंटर डेस्टिनेशन में होटलों की बुकिंग करीब 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यूपी की तीर्थनगरी काशी, मथुरा और अयोध्या में साल 2025 के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ हैं। वाराणसी में सुबह की आरती देखने करीब 1 लाख से अधिक लोग पहुंचे। हालांकि, आम दिनों में यहां 5 से 10 हजार लोग जुटते हैं। यूपी के अलावा छत्तीसगढ़ के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर और दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई अनिश्चितता खत्म होती दिख रही है। नए साल के जश्न से पहले घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे विंटर डेस्टिनेशन में होटलों की बुकिंग करीब 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के बर्फबारी के पूर्वानुमान ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। गुलमर्ग के होटल मैनेजर बताते हैं, ‘क्रिसमस और अब न्यू ईयर पर 100 प्रतिशत बुकिंग है। घरेलू पर्यटकों ने कश्मीर पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं गुलमर्ग में पौनी (खच्चर) चलाने वाले ने बताया, ‘पिछले एक हफ्ते से पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब मैं रोजाना करीब 1,500 रुपए कमा रहा हूं।’ उमर अब्ब्दुला सरकार भी पर्यटकों को लुभाने के लिए विंटर स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन कर रही है।
