आपका राशिफल 06 नवम्बर
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
Spread the love मेष – व्यापार व व्यवसाय...
Spread the loveयोगी सरकार में संस्कृति और युवा...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । मध्य...
14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक विशेष सुविधा
हाजीपुर,। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। रेलवन एप के आर-वालेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3 प्रतिशत कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3 प्रतिशत छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक। इस प्रकार रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है। इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी। रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।
