संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन...
Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय...
Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान...
मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के तीसरे और अंतिम पड़ाव के रूप में बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। जहां हवाई अड्डे पर उनका रेड कार्पेट बिछाकर भव्य स्वागत किया गया। ओमान के सैन्य बलों ने पीएम के प्रति विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। अपनी एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने ओमान में हुए स्वागत की कुछ शानदार तस्वीरें साझा करते हुए बताया, मैं मस्कट, ओमान की राजधानी पहुंचा हूं। यह भारत के साथ अटूट मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है। मेरी यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए मार्ग तलाशने और हमारी आपसी साझेदारी को नई गति प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है। विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि ओमान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की वहां के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठकें होंगी। जिसमें दोनों देशों के आपसी संबंधों से जुड़े हुए तमाम पहलुओं और साझा हितों से जुड़े हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर भी विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। इन बैठकों के अंत में भारत, ओमान के बीच कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
एक अन्य पोस्ट में पीएम ने मस्कट हवाई अड्डे पर दिए गए शानदार स्वागत के लिए ओमान के रक्षा मामलों के उप-प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद के प्रति अत्यंत कृतज्ञता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ओमान मित्रता पर उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान करते हुए बहुत अच्छी बातचीत हुई है।
