IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveबलरामपुर – बलरामपुर जिले के पस्ता...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
रायपुर, 17 दिसम्बर 2025
वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे-मनखे एक समान है का संदेश दिया। श्री. देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।
