बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
नई दिल्ली,। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरा पूरा कर स्वदेश वापस लौट चुके हैं, लेकिन उनकी एआई जनरेटेड कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर, अयोध्या में रामलला के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर के साथ ही दावा किया गया, कि रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और योगी के साथ अयोध्या में हिंदू धर्म के आराध्य राम के दर्शन किए। एआई की मदद से तैयार तस्वीर की सच्चाई अब सभी के सामने आ गई है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 4-5 दिसंबर को भारत का दौरा किया था। इस दौरान पुतिन और पीएम मोदी ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। जबकि तस्वीर वायरल करते हुए फेसबुक यूजर ने लिखा है, कि वाह! मोदी जी आपने तो राम मंदिर के भी दर्शन करवा दिए पुतिन को। वाकई में अगर दिमाग हो तो… यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसी बीच जानकारों ने यह भी बताया कि पुतिन के शेड्यूल में राम मंदिर का दौरा नहीं था, ऐसे में यह एआई जनरेटेड तस्वीर है, जिस पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। यहां बताते चलें कि भारत दौरे के दौरान पुतिन ने राष्ट्रपति भवन, राजघाट, भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।
