मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
नई दिल्ली,। इंडिगो एयरलाइन को मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देर से उड़ीं। नतीजतन हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे। बीते महीने ही एयरलाइन को अपनी 1230 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी। दिसंबर के पहले चार दिनों में ही 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इंडिगो संकट का असर हवाई टिकटों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से मुंबई की टिकट भी 20 हजार रुपए से ज्यादा हो गई है। दिल्ली से पटना का किराया भी बढ गया है। दिल्ली से चंडीगढ की 3500 रुपए में मिलने वाली टिकट आज 14000 रुपए में मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज पटना से दिल्ली की फ्लाइट टिकट 26659 रुपए की हो गई है जबकि कल की टिकट 14000 रुपए में बुक हो रही है। वहीं, आठ दिसंबर के लिए टिकट की कीमत केवल 7200 रुपए ही है। दिल्ली से पटना का टिकट आज 12460 रुपए में मिल रहा है तो 5 दिसंबर की टिकट 6817 रुपए में बुक हो रही है। वहीं, 8 दिसंबर के लिए यही टिकट केवल 4900 रुपए में बुक कर सकते हैं। दिल्ली से लखनऊ की हवाई टिकट गुरुवार को कुछ बढा हुआ है। आज सबसे सस्ती टिकट 4745 रुपए में मिल रही है वहीं, 8 दिसबर के लिए यही टिकट 3209 रुपए की मिल रही है। दिल्ली से भोपाल की सबसे सस्ती टिकट गुरुवार को 13069 रुपए की मिल रही है, जबकि आमतौर पर सबसे सस्ती टिकट औसतन 6000 हजार रुपए में मिल जाती है। 5 दिसंबर के लिए टिकट 5314 रुपए में मिल रही है तो 8 दिसंबर के लिए 4500 रुपए में। दिल्ली से चंडीगढ की फ्लाईट टिकट का किराया आज बढकर 14000 रुपए हो चुका है। आमतौर पर पहले बुकिंग कराने पर यह टिकट 3500 रुपए तक मिल जाती है। 1 नवंबर से लागू सख्त ड्यूटी-टाइम नियमों के बाद इंडिगो को पायलट और केबिन क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के घंटों को कम किया गया है और अनिवार्य आराम समय बढ़ा दिया है। कई मौकों पर इंडिगो उड़ानें सिर्फ इस वजह से रद्द करनी पड़ीं क्योंकि उड़ाने के लिए कानूनी तौर पर उपलब्ध क्रू मौजूद नहीं थे। कई एविएशन सूत्रों ने बताया कि नई सीमाओं के कारण इंडिगो के पूरे रोटेशन शेड्यूल ध्वस्त हो गए।
