जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का विवादित बयान, बीजेपी और बीआरएस ने लगाई फटकार
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म और उसके विभिन्न देवी-देवताओं पर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। बीजेपी और बीआरएस ने उन पर धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाने और हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। दोनों पार्टियां रेवंत रेड्डी से सार्वजनिक माफी की मांग कर रही हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब एक संबोधन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हिंदू धर्म में अनेक देवताओं की परंपरा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “हिंदू धर्म में करीब तीन करोड़ भगवान हैं। अविवाहित लोगों का अलग भगवान है, दो बार शादी करने वालों का अलग भगवान है, शराब पीने वालों के लिए भी एक भगवान है। मुर्गियों की बलि चढ़ाने वालों के लिए अलग और दाल-चावल के लिए अलग भगवान हैं।” उनकी इस टिप्पणी को बीजेपी और बीआरएस ने सीधा धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने हिंदू मान्यताओं को हल्के में लेकर उनका उपहास किया है। बीजेपी नेता प्रवीण कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “यह किसी आम व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री का है। हिंदू समाज इस बयान से आहत है। कांग्रेस और रेवंत रेड्डी को शर्म आनी चाहिए। उन्हें तुरंत जनता से माफी मांगनी चाहिए।” वहीं, बीआरएस नेताओं ने भी इसे “हिंदू भावनाओं पर हमला” बताते हुए कहा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि बीजेपी और बीआरएस ने साफ किया है कि जब तक रेवंत रेड्डी माफी नहीं मांगते, वे इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाते रहेंगे।
