मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
जगदलपुर, 02 दिसम्बर 2025
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन के रिक्त पदों पर आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह परीक्षा रविवार 7 दिसंबर को दोपहर 12 से 02.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्था मजबूत रखने और नकल तथा अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त किए गए उड़नदस्ता दल, पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) तथा केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में होने वाला यह महत्वपूर्ण ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण सत्र बुधवार 03 दिसंबर को दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया है, जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और मानकों की जानकारी दी जाएगी।
