नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आदेश पर उठाया सवाल
नई दिल्ली,। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश पर आपत्ति जाहिर की हैं, जिसमें सदन में वंदे मातरम और जय हिंद सहित विभिन्न नारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सलाह दी गई थी। राज्यसभा सांसद चतुर्वेदी ने बताया कि इन नारों परप्रतिबंध लगाना ब्रिटिश काल के शासन जैसा है और उनकी पार्टी मामले पर सचिवालय से जवाब मांगेगी। हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा राज्यसभा सचिवालय और केंद्र से जवाब मांगना है कि वंदे मातरम और जय हिंद कहना कब से शिष्टाचार और नियमों का उल्लंघन हो गया। यह ब्रिटिश काल की शासन-व्यवस्था जैसा है। राज्यसभा सचिवालय के नोटिस को राष्ट्र-विरोधी बताकर उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि वंदे मातरम और जय हिंद हमारे देश और इसके स्वतंत्रता संग्राम के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये नारे लगाना देश प्रेम के कारण है, लेकिन अब वे जो कर रहे हैं, वहां राष्ट्र-विरोधी है। केंद्र को राज्यसभा में जय हिंदी और वंदे मातरम के लिए जारी किया नोटिस वापस लेना चाहिए। यूबीटी सांसद ने कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग द्वारा चुनावों को कमज़ोर करने के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर की है। इसी तरह, लोगों के स्वच्छ हवा के अधिकार को पूरा करने का आह्वान करते हुए, उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा चाहते हैं… यह देश का प्राथमिक एजेंडा बनना चाहिए। स्वच्छ हवा का अधिकार हमारा मूल अधिकार है।
