पहला प्यार दूसरी बार’ का नया गाना ‘ज़ुल्मी’ रिलीज़, अपनी धुन पर थिरकने को मजबूर कर देगा यह धमाकेदार पार्टी ट्रैक
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveमुंबई, रोमांटिक गानों ‘प्यार मांगा है...
Spread the loveफिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत...
Spread the loveशुरुआती सफलता के बाद अमित त्रिवेदी...
कमांडो फेम एक्टर विधुत जामवाल अपने फ़िटनेस और एक्शन मूव्स के लिए युवाओं में लोकप्रिय है इसलिए जब स्पाइकर ने अपने युवा-केन्द्रित कैंपेन “दौर अपना है” का एक धमाकेदार आयोजन किया तो ब्रांड एंबेसडर विधुत जामवाल इस इवेंट में युवाओ के साथ पावर ग्रिप चैलेंज करते दिखे. डेनिम और लाइफस्टाइल ब्रांड स्पाइकर के इस इवेंट में अभिनेता, एक्शन स्टार और ब्रांड एंबेसडर विद्युत जामवाल की मौजूदगी ने उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। जैसे ही विद्युत जामवाल पहुंचे, भीड़ में मानो ऊर्जा की लहर दौड़ गई। उनकी एंट्री से लेकर उनके प्रशंसकों के साथ जुड़ने के अंदाज़ तक, हर पल में एक अलग ही चमक थी। इवेंट का सबसे रोमांचक हिस्सा बना लाइव पावर ग्रिप चैलेंज, जिसमें विद्युत ने युवाओं को आगे आकर अपनी ताकत और आत्मविश्वास दिखाने के लिए प्रेरित किया। फैन्स की चीयर, चैलेंज की प्रतिस्पर्धा और युवाओं की जीत इसे एक शानदार इवेंट बना दिया।
इन्फ्लूएंसर्स और क्रिएटर्स ने बड़े उत्साह से भाग लिया, स्पॉट कॉन्टेस्ट्स में युवा शामिल हुए, और भाग्यशाली विजेताओं को स्पाइकर का एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़ उपहार में दिया गया। पूरे क्षेत्र में एक ऐसा जीवंत माहौल था, जहाँ हर कोई ब्रांड के साथ जुड़ने और अपनी अभिव्यक्ति साझा करने के लिए उत्साहित दिखा। ऑन-ग्राउंड गतिविधियों के बाद विद्युत जामवाल स्पाइकर स्टोर पहुंचे, जहाँ फैन्स के साथ लंबी बातचीत, फोटो सेशन और व्यक्तिगत पलों ने इस शाम को और यादगार बना दिया। स्टोर में बेहद प्रभावशाली फुटफॉल देखने को मिला, जबकि युवा खरीददार स्पाइकर के नए कलेक्शन—ग्लोबल ट्रेंड्स, आधुनिक डिज़ाइन्स और प्रीमियम क्राफ्ट—को नज़दीक से देखते और खरीदते नज़र आए।
स्पाइकर के को-फाउंडर और सीईओ संजय वखारिया ने इस ज़बरदस्त प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा, “‘दौर अपना है’ आज के युवाओं की असली पहचान है—जोशीला, अभिव्यक्तिशील, निडर और अपने रास्ते खुद बनाने वाला। हैदराबाद हमेशा हमारे लिए एक बेहद जीवंत बाज़ार रहा है, लेकिन आज जिस तरह की ऊर्जा दिखी, वह सचमुच खास थी।
विधुत ने इस कैंपेन के उत्साह को कई गुना बढ़ाया और युवाओं की सहभागिता ने यह साफ कर दिया कि स्पाइकर का जुड़ाव नई पीढ़ी के साथ कितना गहरा और वास्तविक है।” ब्रांड एंबेसडर विद्युत जामवाल ने भी इस अनुभव को लेकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा, “स्पाइकर उस युवा ऊर्जा का प्रतीक है जो रुकती नहीं—बेबाक, सच्ची, और ज़िंदगी से भरपूर। ‘दौर अपना है’ सिर्फ एक कैंपेन नहीं, यह संदेश है कि यह समय उन युवाओं का है जो अपने सपनों को निडर होकर जीते हैं। हैदराबाद की एनर्जी कमाल की थी, और पावर ग्रिप चैलेंज में सबको चीयर करना मेरे लिए बेहद खास रहा।
