पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपेंशन पुनर्बहाली के लिए रमेश बैस...
Spread the loveविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के...
नई दिल्ली,। केंद्र की मोदी सरकार ने 1990 बैच के आईआरएस (सीएंडआईटी) अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह फैसला जारी किया है। आदेश के अनुसार, वर्तमान में सीबीआईसी सदस्य के रूप में कार्यरत चतुर्वेदी अब बोर्ड के सर्वोच्च पद (चेयरमैन) की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। यह नियुक्ति राजस्व प्रशासन, सीमा शुल्क व्यवस्था और अप्रत्यक्ष कर प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रुप में देखी जा रही है। बता दें कि आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी हुआ है। आदेश पर उप सचिव सुबीर कुमार के हस्ताक्षर हैं। जारी पत्र की प्रतियां सरकार के प्रमुख कार्यालयों को भेजी गई हैं, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और गार्ड फाइल शामिल हैं। इसके साथ ही यह आदेश वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग को भी भेजा गया है, जहां सचिव अरविंद श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी गई है। नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक संवाद में संपर्क नंबर 2401 0487 का भी जिक्र है। सीबीआईसी देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे (जैसे जीएसटी, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज) के संचालन और निगरानी का शीर्ष संस्थान है।
