कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कवर्धा में लगा कैंसर जांच शिविर, 39 हुए लाभान्वित
रायपुर, 23 नवंबर 2024




उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष निर्देश एवं उनके निरंतर स्वास्थ्य-केंद्रित प्रयासों के परिणामस्वरूप जिला अस्पताल कवर्धा में प्रत्येक माह कैंसर जांच शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जिले में गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसी क्रम में आज शनिवार को जिला अस्पताल परिसर कवर्धा में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालको के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पांडे द्वारा विभिन्न प्रकार के कैंसर से संभावित मरीजों की जांच की गई। कुल 39 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों के परिणाम पॉजिटिव मिले।
डॉ. दिवाकर पांडे ने कहा कि कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर उपचार से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जागरूकता और नियमित जांच को बेहद आवश्यक बताया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र तुरे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी शिविरों में अवश्य शामिल हों और अपनी स्वास्थ्य जांच समय पर करवाएं। इस शिविर में कुल 39 लोगों की जांच हुई। जिसमें बोडला विकासखण्ड के 02, लोहारा के 03, पंडरिया के 06, कवर्धा के 25 एवं अन्य जिलों के 03 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में 6 मरीजों की मैमोग्राफी एवं 5 महिलाओं के पेप स्मीयर टेस्ट भी किए गए।
