BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
मंत्री बोले- व्यवस्था सुधारने पर काम चल रहा
बेंगलुरु,। बेंगलुरु का भारी ट्रैफिक एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इसे लेकर मजेदार टिप्पणी की है एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने। दरअसल बेंगलुरु टेक समिट में शामिल होने पहुंचे शुभांशु ने कहा, कि अंतरिक्ष में यात्रा करना, शहर के ट्रैफिक को पार करने से कहीं ज्यादा आसान है। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए एस्ट्रोनॉट शुभांशु ने बताया कि वे शहर के दूसरे छोर पर स्थित मराठाहल्ली से बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) तक पहुंचे, जिसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है। सामान्य परिस्थितियों में यह सफर एक घंटे से अधिक लेता है, हालांकि उन्हें इसमें कितना समय लगा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, मैं मराठाहल्ली से यहां पहुंचा हूं। मेरे प्रेजेंटेशन में जितना समय लगेगा, उससे तीन गुना समय मैंने सड़क पर बिताया है। उम्मीद है कि आप मेरे कमिटमेंट को समझेंगे। उनकी यह टिप्पणी सुनकर सभागार में मौजूद लोग हंसी रोक नहीं सके और कई तो देर तक मुस्कुराते रहे। शुभांशु शुक्ला की इस मजाकिया टिप्पणी ने न केवल कार्यक्रम में हल्का-फुल्का माहौल बनाया, बल्कि बेंगलुरु के लंबे समय से चले आ रहे ट्रैफिक मुद्दे को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया। कर्नाटक सरकार का जवाब कर्नाटक के आईटी-बीटी मंत्री प्रियंक खड़गे ने शुभांशु की टिप्पणी को संज्ञान में लिया और सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, कि सरकार शहर में यात्रा समय कम करने और ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, हम ऐसी दिक्कतें आगे न हों, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
