ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
Spread the loveराशिफल : 31 अक्टूबर, 2026 राशिफल...
जगदलपुर 18 नवंबर 2025
जिले के विकासखण्ड तोकापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत सालेपाल-एक स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अस्थायी रूप से संलग्न संस्था ग्राम पंचायत सालेपाल-दो का अस्थायी आबंटन आदेश निरस्त किए जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन किए जाने हेतु 23 जून 2025 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करने हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। निर्धारित समयावधि में एक ही आवेदन पत्र इंदिरा स्व-सहायता समूह सालेपाल-एक से प्राप्त हुआ है। उक्त आवेदन निर्धारित मापदंड को पूर्ण नहीं करने के फलस्वरूप पुनः नवीन विज्ञापन जारी किया गया है।
विकासखण्ड तोकापाल के ग्राम पंचायत सालेपाल- एक स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला समूह एवं वन सुरक्षा समिति से 24 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
