CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...

रायपुर, 17 नवंबर 2025


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री श्री नेताम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा के लिए गौरव का क्षण है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर उच्च स्तर की हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
