मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
पंडोरी माता की पूजा कर डेडियापाडा में चार किमी लंबा रोड शो किया
सूरत,। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया। इसके बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा की। सूरत एयरपोर्ट से वे बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे हैं, जहां मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लिया। बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब दो घंटे कम हो जाएगा। पीएम मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लेने के बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा की। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। पीएम ने डेडियापाडा में चार किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे खड़े नजर आए। रोड शो के बाद पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां 9700 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा के बाद पीएम मोदी जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय से मुलाकात भी करेंगे।
