विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025
पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आई हैं जिससे जिले में ठण्ड बढ़ गया है। शाम ढलते ही ठण्ड और बढ़ने लगती है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर लोगों को ठण्ड से राहत देने के लिये नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के चौक -चौराहों पर शाम को अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं गार्डन चौक में ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की गई है। इसीतरह अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
अचानक ठण्ड बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अब शाम ढलते ही लोग बाजार से घर जाने लगते हैं। जरुरी काम से बाहर जाने पर पूरी तरह गरम कपड़ों में नजर आते हैं। मौसम के बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है। सर्दी खांसी बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्स्कों ने सर्दी के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
