CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
रायपुर, 13 नवम्बर 2025,राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 बी के भैसा से किलोमीटर 139.400 ग्राम कुम्हारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत 4-लेन चौड़ीकरण हेतु तहसील पलारी, बलौदाबाजार, लवन एवं कसडोल अंतर्गत ग्रामों के प्रभावित खसरा एवं उसके 100 मीटर परिधि के खसरे को छोड़कर शेष खसरे की खरीदी बिक्री से रोक सम्बधित भू-अर्जन अधिकारी द्वारा हटा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा, संडी, कोदवा, गोडा, गिर्रा, कुसमी, घोटिया, कुकदा, पहन्दा, पलारी, रसौटा, बिनौरी, अमेरा, मुडपार, तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी, लिमाही, मगरचबा के प्रभावित खसरा नंबर एवं प्रभावित खसरा की भूमि के परिधि से 100 मीटर की दूरी तक आने वाली खसरा नंबरों की भूमि को छोड़कर शेष भूमि पर लगायी गई रोक हटायी गई है। इसी प्रकार तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पनगांव, बिटकुली, लवनबंद, डोटोपार, लाहोद, गिंदोला, खम्हारडीह, मुण्डा, चिरपोटा, कोवि लवन, कोरदा, डोंगरा, परसपाली, डोंगरीडीह एवं तहसील कसडोल अंतर्गत ग्राम चांटीपाली, दर्रा, कसडोल, छरछेद, छांछी, पिसीद, चण्डीडीह, सेल, कटगी के प्रभावित खसरा नंबर एवं प्रभावित खसरा की भूमि के परिधि से 100 मीटर की दूरी तक आने वाली खसरा नंबरों की भूमि को छोड़कर शेष भूमि पर लगायी गई रोक हटायी गई है।
