मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोंर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक करीब 0.11 फीसदी नीचे आकर 83,216.28 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक टूटकर 25,492.30 पर बंद हुआ। लार्जकैप की जगह पर मिडकैप स्टॉक्स में तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 374.55 अंक बढ़कर 59,843.15 पर था। हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में हल्की गिरावट हुई और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 29.05 अंक नीचे आकर 18,075.95 पर बंद हुआ था। सेक्टोरल आधार पर, निफ्टी मेटल , निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज , निफ्टी पीएसयू बैंक , निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कमोडिटीज तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी , निफ्टी फार्मा , निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी इन्फ्रा में गिरावट रही। सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे जबकि थे। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एचयूएल, आईटीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नीचे आये। इससे पहले आज सुबह भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 83,150.15 पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद स्तर 83,311.01 था। वहीं निफ्टी 25,433.80 पर खुला जो इसके पिछले बंद स्तर 25,509.70 से नीचे था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंकों तक गिर गया और निफ्टी 25,400 के नीचे फिसल गया। बाजार की गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक संकेत बताए जा रहे हैं। एशियाई एशिया-प्रशांत के बाजारों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्कई 225 इंडेक्स 1.38 फीसदी गिरा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.46 फीसदी नीचे आया और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी, एएसएक्स 200 0.27 फीसदी टूट गया। यह गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजार (वॉल स्ट्रीट) में भी कल नुकसान हुआ था। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों के शेयर बहुत महंगे हो गए हैं जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है।
