यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
कोलकाता, 06 नवंबर । पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में बुधवार देररात केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले पर हमले का आरोप लगा है। मजूमदार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि काफिला नवद्वीप के मुख्य बस स्टैंड के पास टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के दौरान फंस गया। इसी दौरान सत्तारूढ़ दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने काफिले की गाड़ी पर हमला कर दिया। मजूमदार का दावा है कि हमला पूरी तरह उकसावे के बिना किया गया और हमलावर नशे की हालत में थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मंत्री का काफिला वहां से सुरक्षित निकल गया।
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सभी आरोपों को खारिज किया है। नवद्वीप नगर पालिका के चेयरमैन बिमान साहा का कहना है कि तनाव तब शुरू हुआ जब भाजपा समर्थकों ने टीएमसी की ट्रेड यूनियन शाखा आईएनटीटीयूसी के एक स्थानीय कार्यालय पर हमला किया। इसके बाद बस स्टैंड के पास आईएनटीटीयूसी समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों गुटों में फिर से भिड़ंत हो गई।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में राज्य में भाजपा नेताओं के काफिलों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले महीने मालदा जिले से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के वाहन पर जलपाईगुड़ी में हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए और अभी भी इलाजरत हैं। इसी तरह, अक्टूबर में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट के काफिले पर भी सुकिया पोखरी क्षेत्र में तृणमूल समर्थकों द्वारा हमले का आरोप लगा था।
