RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
रायपुर, 5 नवंबर । छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश में मौसम अब सामान्य होने लगा है, जिससे नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। फिलहाल दिन की धूप अभी भी परेशान करने वाली है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में रही, यहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
राजधानी रायपुर में आज बुधवार काे आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान हैं। आने तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
