VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन 07 नवम्बर को
कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन को शामिल होने की अपील की
गरियाबंद, 04 नवम्बर 2025
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के संबंध में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेंडिया, सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री हेमनाथ सिदार सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को नमन करने के साथ उनकी एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। गरियाबंद जिले में एकता पदयात्रा का आयोजन शुक्र्रवार 07 नवम्बर को सुबह 9 बजे अटल चौक नागाबुड़ा से किया जाएगा और विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान गरियाबंद में सम्पन्न होगा। प्रत्येक स्थल पर देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा और देश के प्रति उनके योगदानों को याद किया जाएगा। युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सेवा भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा नागाबुड़ा के अटल चौक से होकर नहरगांव, कोकड़ी से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में सम्पन्न होगी। इसमें स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत वॉलिंटियर भाग सहित आम नागरिक शामिल होंगे। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदयात्रा के पूर्व स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान फिटनेस शिविर, नुक्कड़ नाटक, और नशा मुक्ति के लिए युवा शपथ कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के दौरान एकता पदयात्रा के प्रतिभागियों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप परीक्षण, डायबिटीज टेस्ट और टीकाकरण जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पदयात्रा मार्ग में स्थित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि एकता के साथ स्वच्छ भारत का संदेश दिया जा सके।
