विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दीप प्रज्ज्वलन
विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ, उत्कृष्ट पंचायतों को किया गया सम्मानित
सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक कला-संगीत की मनमोहक झलकियों से गूंजा राज्योत्सव पंडाल
रायपुर, 3 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग शुभारंभ पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की, जबकि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त 225 पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त 60 पंचायतों के सरपंच-सचिवों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 86 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की, वहीं हम होंगे कामयाब योजना के अंतर्गत 72 युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। आदिवासी विकास विभाग द्वारा 4343 विद्यार्थियों को 2 करोड़ से अधिक राशि की छात्रवृत्ति वितरित की गई। साथ ही स्वामित्व योजना के तहत 18,200 किसानों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किए गए।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा निर्मित इस राज्य ने आज विकास की नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं। हमारी सरकार की नीतियों से प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना है।
प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और विश्व में निवेश का केंद्र बन रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश शीघ्र ही नक्सलमुक्त होगा और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत उद्बोधन में जिले की विकास उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्योत्सव की तैयारियों और प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
विभागीय प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्योग, स्वास्थ्य समेत करीब 20 विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई थी।
सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां
राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। “रंग सरोवर” के भूपेन्द्र साहू व दल ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकशैली प्रस्तुत की, जबकि “श्री राधारानी पंडवानी पार्टी” (डमरू, बलौदाबाजार) के श्री फिरतराम साहू एवं साथियों ने लोककला की अद्भुत प्रस्तुति दी। “सुर ओ चंदम आर्टिस्ट बैंड ग्रुप” ने लोक और सूफी संगीत से वातावरण को मधुर बनाया, वहीं बिलासपुर की किरण मोइत्रा एवं दल ने कठपुतली और नाट्य मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
