19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026:...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Oplus_16908288
बलरामपुर, 2 नवंबर । रामानुजगंज में आज रविवार 2 नवंबर को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्याम लाडला परिवार द्वारा काका लरंगसार कम्युनिटी हॉल, महामाया मंदिर के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से आरंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा।
आयोजन में भक्तों के लिए अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग और भजनों की महफ़िल मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर संपूर्ण परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्री श्याम कराने वाले श्री श्याम, तथा विवेचक श्री श्याम लाडला परिवार हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
भक्ति और उल्लास से भरी यह संध्या एक शाम श्री श्याम के नाम के रूप में रामानुजगंज के श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रही है।
