विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
बलरामपुर, 2 नवंबर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज आज बलरामपुर पहुंचेंगे। सांसद के कार्यालय से जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार 2 नवम्बर को सुबह 11 बजे अंबिकापुर से प्रस्थान कर बलरामपुर पहुंचेंगे।
दोपहर 2 बजे वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या में भी उपस्थिति देंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात वे अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन पर जिला पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले भर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कलाकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। प्रशासन ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
