मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के रोहिणी में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में भारत और विदेशों से आर्य समाज की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है।
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन रोहिणी में सेक्टर-10 के स्वर्ण जयंती पार्क में किया जाएगा। पीएमओ के अनुसार, कार्यक्रम में “150 गोल्डन ईयर्स ऑफ सर्विस” शीर्षक से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उन्नति में आर्य समाज के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती की सुधारवादी और शैक्षिक विरासत का सम्मान करना है। साथ ही आर्य समाज की 150 वर्ष की सेवा का उत्सव मनाना और वैदिक सिद्धांतों व स्वदेशी मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना भी इसका हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि यह शिखर सम्मेलन ज्ञान ज्योति महोत्सव का हिस्सा है। यह महोत्सव महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
