BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
कोंडागांव, 30 अक्टूबर 2025
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेमूरवेंड के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में विकासखंड स्तरीय रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूल छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में विधायक श्री टेकाम के द्वारा 10 ग्राम पंचायतों पलोरा, रावबेड़ा, कोहकामेटा, बेड़मा, होनहेड, हिचका, चारभाटा, कर्रारमेटा, नयनार, तेंदूभाटा को पानी टैंकर प्रदान किया गया जिसमें सभी ग्राम पंचायत के सरपंच भी उपस्थित थे। साथ ही महिला एवं बाल विकास से गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी, उद्यानिकी विभाग से हितग्राहियों को सब्जी बीज का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, जनपद पंचायत केशकाल सीईओ तथा तहसीलदार केशकाल भी उपस्थित रहे।
