बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
धमतरी, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के महानदी मुख्य नहर में रुद्री बराज के पास बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। तय समयसीमा आठ माह में कार्य पूरा होना था, लेकिन करीब दो साल बाद भी पुल अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति और विभागीय लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ठप पड़ा हुआ है। लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की है ताकि लोगों की आवाजाही सुगमता से हो सके।
रुद्री बराज से निकली मुख्य नहर के माध्यम से जिले की लाखों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई और रायपुर-धमतरी नगर निगम को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बराज से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर वर्षों पहले बनी पुरानी पुलिया सिर्फ दोपहिया वाहनों के लिए उपयोगी थी, जबकि चारपहिया और भारी वाहनों को बराज के पुल से होकर गुजरना पड़ता है। बराज पर बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों के दबाव को कम करने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग ने नई पुल निर्माण की योजना स्वीकृत की थी। कुरूद के एक ठेकेदार को सितंबर 2023 में पुल और कर्टेन वॉल निर्माण का कार्य सौंपा गया था। अनुबंध के मुताबिक आठ माह में निर्माण कार्य पूर्ण होना था, लेकिन धीमी प्रगति के कारण यह अब तक अधूरा है। निर्माण कार्य की लागत भी बढ़कर पांच करोड़ 34 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि नहर में लगातार पानी बहाव रहने से काम प्रभावित हुआ है। ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए गए हैं और समयावधि बढ़ाने (एक्सटेंशन) की अनुमति भी दी गई है।
सात मीटर चौड़ा और 76 मीटर लंबा होगा पुल:
नया पुल भारी वाहनों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए सात मीटर चौड़ा और 76 मीटर लंबा बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर भारी वाहन करेठा मार्ग से होकर धमतरी-नगरी मुख्य मार्ग तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही रुद्रेश्वर घाट की ओर मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाले वाहनों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। पुल बनने के बाद बराज पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। लोग सुगमता से रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन भी करने पहुंच सकेंगे।
