अनन्या पांडे ने किया एनआईएफ ग्लोबल बांद्रा कैंपस का उद्घाटन, युवा डिजाइनरों को किया प्रेरित
Spread the loveअनन्या पांडे ने एनआईएफ ग्लोबल के...
Spread the loveअनन्या पांडे ने एनआईएफ ग्लोबल के...
Spread the love‘तुम्बाड’ के 8 साल पूरे होने...
Spread the loveहंसल मेहता की प्राइम वीडियो की...
रायपुर 29 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 29 अक्टूबर (बुधवार) को जशपुर, सरगुजा और रायपुर जिले के दाैरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय दिन की शुरुआत निज निवास बगिया, जशपुर से होगी। वे दोपहर 1:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल पहुंचेंगे और हेलीप्टर से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज 1:50 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे 2 बजे से 3 बजे तक बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात 3 बजे से 3:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 3:30 बजे अंबिकापुर से हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे।
लगभग 4:55 बजे पुलिस बाउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद वे 5 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आरक्षित कार्य में व्यस्त रहेंगे। शाम 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 8 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 8 से 9 बजे तक आयोजित “कवि सम्मेलन 6.0” में उपस्थित रहेंगे।
