ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
मुंबई: कुछ समय पहले ही 90 के दशक की मशहूर रोमांटिक म्यूज़िकल फ़िल्म ‘रंगीला’ की शानदार 30 साल पूरे होने के मौके री रिलीज की खबर आई थी अब इस फिल्म की सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की तारीख तय हो गई हैं आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ अभिनीत यह सदाबहार फिल्म 28 नवंबर को पूरे देश के सिनेमाघरों में फिर से 4K रिस्टोर्ड वर्ज़न में रिलीज की जाएगी।
इस नए रिस्टोर्ड वर्ज़न में बेहतरीन रिज़ॉल्यूशन, ज्यादा शार्पनेस, और अद्भुत इमेज क्वालिटी के साथ इमर्सिव साउंड का अनुभव मिलेगा। अल्ट्रा मीडिया द्वारा उनके विशेष “अल्ट्रा रिवाइंड ” इनिशिएटिव के तहत फ़िल्म को पुनः रिस्टोर कर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा रहा है।राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ‘रंगीला’ अपने ताज़गी भरी कहानी, ए.आर. रहमान के यादगार संगीत और शहरी सपनों व महत्वाकांक्षाओं के स्टाइलिश फिल्मांकन के लिए आज भी एक मील का पत्थर मानी जाती है। संगीत, ग्लैमर और भावनाओं के इस संगम ने 1990 के दशक में बॉलीवुड के एक नए युग की शुरुआत की थी।
फ़िल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा —
“रंगीला ने उस दौर की आकांक्षाओं को दिखाया आम लोग भी बड़े सपने देख सकते हैं। इसकी सफलता ने साबित किया कि नियम तोड़ने वाला सिनेमा ही अक्सर सबसे यादगार बन जाता है।”
अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशीलकुमार अग्रवाल ने कहा —
“‘रंगीला’ बॉलीवुड के गोल्डन इरा की यादें ताज़ा कर देती है। अल्ट्रा रिवाइंड Ultra Rewind के तहत हम इस प्रिय क्लासिक को 4K फॉर्मेट में आधुनिक दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि इसकी जादुई चमक आने वाले सालों तक बरकरार रहे।”शानदार विज़ुअल्स, सुपरहिट संगीत के साथ, ‘रंगीला’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वही जादू बिखेरने आ रही है — 28 नवंबर 2025 को, बिल्कुल तीन दशक बाद जब इसने पहली बार पूरे देश का दिल जीता था।अल्ट्रा रिवाइंड — अल्ट्रा मीडिया ग्रुप की नई पहल है, जिसके अंतर्गत ‘रंगीला’ का थियेट्रिकल री-रिलीज़ दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले इस वर्ष 8 जुलाई को, अभिनेता व फिल्मकार गुरु दत्त की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अल्ट्रा ने उनकी क्लासिक फिल्मों — प्यासा, साहिब बीवी और गुलाम, कागज़ के फूल, आर-पार, चौदहवीं का चाँद, मिस्टर एंड मिसेज 55 और बाज़ — को 4K रिस्टोर्ड फॉर्मेट में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया था। आने वाले दिनों में अल्ट्रा रिवाइंड के माध्यम से विभिन्न भाषाओं की प्रसिद्ध फिल्मों को, रिस्टोर्ड और ओरिजिनल दोनों फॉर्मेट्स में, भारत के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ किया जाएगा।
