CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
कोरबा, 28 अक्टूबर । लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथा और अंतिम दिन है। मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा का समापन किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास भी समाप्त हो गया।
इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा जीवन में ऊर्जा की कामना की। श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण इस पर्व के अंतिम दिन कोरबा शहर और आसपास के सभी घाटों पर विशेष चहल-पहल रही।
बालको डेंगू नाला, सर्वमंगला घाट, शिवघाट, सीएसईबी तालाब सहित ऊर्जाधानी के विभिन्न छठ घाटों पर व्रती और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजे थालों में प्रसाद लेकर घाटों तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीतों के साथ सूर्य देव की उपासना की।
छठ पूजा के समापन के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और भक्ति की भावना देखने को मिली। पुलिस और प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा व व्यवस्था की विशेष तैयारियां की थीं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
