रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
रायपुर 27 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज साेमवार काे कोरबा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री साय रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 02:20 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान हेलिपैड, कोरबा पहुंचकर मुख्यमंत्री अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 02:30 से 03:15 बजे तक पूर्व निर्धारित गतिविधियों में भाग लेंगे।
कोरबा के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के दुलदुला पहुंचेंगे, जहां 04:25 से 05:25 बजे तक छठ घाट पर चल रहे छठ महापर्व में सम्मिलित होकर सूर्य उपासना करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। संध्या 06:15 बजे मुख्यमंत्री का निज निवास बगिया, कांसाबेल आगमन निर्धारित है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। यह सम्पूर्ण दौरा धार्मिक आस्था, क्षेत्रीय विकास और जनसम्पर्क को समर्पित रहेगा।
