नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
रायपुर 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार काे नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सरकार विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह अवसर प्रदेश के गौरव और उपलब्धियों का प्रतीक है।
साव ने कहा कि, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि से बना छत्तीसगढ़ आज विकास, समृद्धि और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं 25 वर्षों की विकास यात्रा और राज्य निर्माण की गाथा को राज्योत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी नवा रायपुर में 5 दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन होगा, जबकि सभी जिला मुख्यालयों में 3 दिवसीय राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस बार राज्य स्थापना का यह आयोजन अधिक व्यापक और ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है।
साव ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की भी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री के स्वागत में नवा रायपुर में रोड शो आयोजित होगा, इन मार्गों पर 12 आकर्षक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इन द्वारों पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोक परंपरा और विकास योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
साव ने बताया कि, बस्तर ओलंपिक के आयोजन की तिथि पूर्व निर्धारित थी, लेकिन इस बीच स्कूलों की छुट्टी चल रही है और सभी जिलों में राज्योत्सव का आयोजन होना है। इन परिस्थितियों के कारण विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक की प्रारंभ तिथि में बदलाव होगा।
