13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
Spread the loveजगदलपुर. नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील...
रायपुर 24 अक्टूबर । 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को मनाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने नवा रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां 1:00 बजे तक राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण के बाद 1:00 बजे मेला स्थल से मंत्रालय महानदी भवन के लिए रवाना होंगे। 1:10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।
