24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की चार दिवसीय ( 21 से 24 अक्तूबर) केरल यात्रा मंगलवार से शुरू हो रही है। वे आज शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी और 22 अक्तूबर को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 21 अक्तूबर की शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी और 22 अक्तूबर को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी।
23 अक्तूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगी। उसी दिन वे पलई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबिली समापन समारोह में भी शामिल होंगी।
24 अक्तूबर को राष्ट्रपति एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी।
