छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म मॉडल से जोड़ेंगे साय
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
रायपुर , 18 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। वहीं विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।अगले 12 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठंडक थोड़ी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने अगले दो में राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने के भी संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण उत्तर झारखंड और उससे सटे क्षेत्रों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव के चलते ही आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 20 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है, जो दीवाली के आसपास सक्रिय हो सकता है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 15. 4 डिग्री तक पहुंच गया है।। इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
