छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब...
रायपुर, 16 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव में कई प्रदेश के प्रभारी रहे हैं, परिणाम क्या हुआ सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री साय आज गुरुवार को भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन रैली में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार प्रवास पर जा रहे हैं। वहां दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। प्रथम चरण के लिए नामांकन चल रहा है। तीन विधानसभा उम्मीदवारों के नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है, इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वो तो पहले भी जा चुके हैं। कई प्रदेश के प्रभारी बनकर जा चुके हैं। क्या परिणाम आया है सबने देखा है। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार के लिए रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तारापुर विधानसभा उम्मीदवार सम्राट चौधरी व मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय के नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। फिर शाम साढ़े 6 बजे सीएम साय विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे।
