विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
इंदौर, 15 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नंदलालपुरा थाना इलाके में बुधवार देर शाम 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीएमएचओ को सभी प्रभावितों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंडरीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम लगभग 24 किन्नरों के कोई पदार्थ पीने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया गया, इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया भी एमवायएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम के समय किन्नर समाज के डेरे में हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी पंडरीनाथ, एसपी सराफा और मैं बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ किन्नरों ने संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया था। तत्काल सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। स्थिति सामान्य होने पर इनके बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
