रामायणम्’ की भव्यता से प्रभावित हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को दीं शुभकामनाएँ
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveएस.एस. राजामौली ने नितेश तिवारी और...
Spread the loveरायपुर नवरात्रि के पावन अवसर पर...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
कोरिया, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा (आईएएस से.नि.), (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से 12.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में आयोग के सदस्य नीलांबर नायक, यशवंत सिंह वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, शैलेन्द्री परगनिहा एवं कृष्णा गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी तथा जनगणना संबंधी डाटा प्रविष्टि की समीक्षा की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को जिले का संक्षिप्त विवरण एवं योजनाओं की जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
