उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
नशामुक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने ली शपथ
कनासिया । जिलाधीश उज्जैन के निर्देशानुसार ग्राम कनासिया, तहसील तराना में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उज्जैन के कलापथक दल द्वारा प्रभावी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति गीत के साथ हुई, जिसके बाद मिमिक्री और नाट्य मंचन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया।
प्रमुख कलाकार नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में कलाकार सुरेश कुमार, सुनील फरण्ड, राजेश जूनवाल, सुरेश कौल, आनंद मिश्रा, अर्चना मिश्रा और अनिल धवन ने ढोलक और हारमोनियम की संगत में मध्यप्रदेश गान, नशामुक्ति गीत, मिमिक्री और नाटक प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने नशे से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान बताए तथा सभी उपस्थितों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
इस गरिमामय आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनासिया के प्राचार्य एम.एल. फुलेरिया एवं शिक्षक कैलाशचंद्र देथलिया, पवन देथलिया, अरुण पाटीदार, अर्जुन देथलिया, निलेश सोलंकी, राधा जायसवाल और नितेश बाड़ी।
