जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
– प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे
भोपाल, 14 अक्टूबर । मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। लेकिन बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गरज चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। इस बार मानसून की तीन किश्तों में रवानगी हुई है। सबसे पहले 12 जिलों से मानसून लौटा। फिर करीब 35 जिलों से विदाई हुई। इसके बाद सोमवार को सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से भी मानसून विदा हो गया। इस साल 3 महीने 28 दिन मानसून एक्टिव रहा। 16 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी। हालांकि, भले ही मानसून लौट गया है, लेकिन बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है।
इस बीच प्रदेश में रातें ठंडी हो गई है। हवा का रुख बदलने से ऐसा हो रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से उत्तरी हवा चल रही है और मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ा रही है। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे आ गया। इंदौर-राजगढ़ में 14.6 डिग्री, भोपाल में 15.8 डिग्री, उज्जैन में 17.3 डिग्री, ग्वालियर में 21.3 डिग्री और जबलपुर में पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल में 17.2 डिग्री, धार में 16.9 डिग्री, गुना में 18.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 18.9 डिग्री, खंडवा में 16.4 डिग्री, खरगोन में 17 डिग्री, पचमढ़ी में 17.8 डिग्री, रतलाम में 17.2 डिग्री, शिवपुरी में 18 डिग्री, छिंदवाड़ा में 16.8 डिग्री, नौगांव में 15.3 डिग्री, टीकमगढ़, रीवा-सागर में 18 डिग्री रहा।
