आपका राशिफल 26 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love अनूपपुर, 25 अक्टूबर । मध्य...
रायपुर, 10 अक्टूबर। राज्यपाल रमेन डेका से आज शुक्रवार काे राजभवन में अखिल भारतीय व्यापारिक परिसंघ (कैट) महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष पायल जैन एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को कैट की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र के छोटे महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है।
डेका ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के समूहों को उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कैट की सदस्य मुंजा जी. पिन्चा, संभव पारख उपस्थित थे।
