बलौदाबाजार में स्वच्छता अभियान, मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया साफ-सफाई का संदेश
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
खैरागढ़, 10 अक्टूबर । जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार अलसुबह एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंडई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गंडई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान भदेरा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदेही मृतक दंपति के घर के ठीक सामने रहता था। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है। वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है।
