विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
दुनियाभर में लंबे इंतज़ार के बाद, होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1, जो कांतारा: अ लीजेंड का प्रीक्वल है, पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, लेकिन रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक ग्लोबल फेनोमेनन बन गई। दुनियाभर के दर्शक और समीक्षको ने इसकी दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और लाजवाब विजुअल्स की तारीफ करनी जारी रखा है।
ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाल ही में मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की टीम से मिली, जिसमें अभिनेता और निर्देशक रिषभ शेट्टी भी शामिल थे। इस मुलाकात में भारतीय फिल्मों की बढ़ती पहचान और यह दिखाने की ताकत बताई गई कि कैसे ये फिल्में भारत की आध्यात्मिक और पारंपरिक संस्कृति को सामने लाती हैं और उसे बचाती हैं।
उन्होंने अपनी इस मुलाकात के बारे में अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, “आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हम कांतारा: चैप्टर 1 के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी, और उनकी टीम से मिले।
फिल्म भारत की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि को खूबसूरती से पेश करती है, हमारी परंपराओं की आत्मा को जीवंत करती है। कांतारा जैसी रचनाएँ गर्व से हमारी विरासत की भावना को वैश्विक मंच तक पहुँचाती हैं।
पूरी टीम को इस शानदार सिनेमाई सफर में ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएँ।”
https://x.com/gupta_rekha/status/1975462641460973835?s=19
कांताराः चैप्टर 1 चौथी सदी में सेट है और यह कांतारा की पवित्र और रहस्यमय धरती की कहानी दिखाती है। फिल्म में इसकी पुरानी कहानियां, पुराने झगड़े और खास घटनाएं दिखाई गई हैं। यहाँ लोककथाओं, विश्वास और संघर्ष की कहानी है, जो सीधे धरती से जुड़ी है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र, प्रकाश थुमिनाड जैसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने इस कहानी को जीता-जागता बना दिया है।
कांताराः चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने लिखा, डायरेक्ट किया और उसमें लीड भूमिका निभाई निभाई है। इस फिल्म को विजय किरगंदुर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अरविंद एस. कश्यप की सिनेमेटोग्राफी है, जबकि बी. अजनीश लोकनाथ का म्यूजिक है, जिन्होंने इस कहानी की जादुई दुनिया को बनाने में बड़ी मदद की। कांतारा: चैप्टर 1, 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है।
