बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
रायपुर, 6 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1191.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज साेमवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1618.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 546.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1132.9 मिमी., बलौदाबाजार में 985.7 मिमी., गरियाबंद में 1213.4 मिमी., महासमुंद में 1035.5 मिमी और धमतरी में 1138.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1184.7 मिमी., मुंगेली में 1157.5 मिमी., रायगढ़ में 1370.0 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1098.7 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1381.9 मिमी., सक्ती में 1254.4 मिमी., कोरबा में 1168.2 मिमी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1094.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 932.0 मिमी., कबीरधाम में 856.6 मिमी., राजनांदगांव में 1002.0 मिमी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1454.5 मिमी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 890.0 मिमी और बालोद में 1288.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 791.8 मिमी., सूरजपुर में 1174.0 मिमी., बलरामपुर में 1578.4 मिमी., जशपुर में 1086.2 मिमी., कोरिया में 1243.3 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1123.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1595.8 मिमी., कोंडागांव जिले में 1187.8 मिमी., कांकेर में 1388.8 मिमी., नारायणपुर में 1448.7 मिमी., सुकमा जिले में 1272.4 मिमी और बीजापुर जिले में 1613.0 मिमी की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
