छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख...
रायपुर, 5 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1182.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1617.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 545.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1113.2 मिमी., बलौदाबाजार में 981.3 मिमी., गरियाबंद में 1195.3 मिमी., महासमुंद में 1028.6 मिमी. और धमतरी में 1120.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1179.7 मि.मी., मुंगेली में 1141.3 मि.मी., रायगढ़ में 1365.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1097.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1379.2 मि.मी., सक्ती में 1252.0 मि.मी., कोरबा में 1159.4 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1077.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 921.2 मि.मी., कबीरधाम में 842.7 मि.मी., राजनांदगांव में 989.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1423.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 886.0 मि.मी. और बालोद में 1280.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 790.5 मि.मी., सूरजपुर में 1172.7 मि.मी., बलरामपुर में 1578.4 मि.मी., जशपुर में 1084.3 मि.मी., कोरिया में 1238.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1115.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1593.0 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1165.6 मि.मी., कांकेर में 1368.5 मि.मी., नारायणपुर में 1423.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1617.6 मि.मी. और सुकमा जिले में 1217.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
