फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
जगदलपुर, 4 अक्टूबर । लॉन टेनिस एसोसियेशन जगदलपुर द्वारा आयोजित जेटीए मास्टर्स प्रतियोगिता 2025 का आगाज़ 2 अक्टूबर से हो चुका है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें संभाग भर से कुल 64 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-17 और ओपन और सीनियर वर्ग की लड़कियां एवं लड़के अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट में सिंगल्स, डबल्स मुकाबले रखे गए हैं। आयोजन समिति के राहुल सिंह के अनुसार, खिलाड़ियों के उत्साह और जोश को देखते हुए दर्शक भी रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठा रहे हैं। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 5 अक्टूबर की शाम 4 बजे खेला जाएगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर संभाग में टेनिस को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
