कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
एमसीबी, 4 अक्टूबर । जिले के सभी राशन कार्ड धारियों के सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
जिले में कुल 1,15,481 राशन कार्ड प्रचलित हैं जिनमें 3,63,327 सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 3,03,439 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है जबकि शेष 59,888 सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना अभी बाकी है। प्राप्त पत्ता एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के निर्देशों के अनुसार सभी शेष सदस्यों का ई-केवाईसी 15 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से किया जाना है। जिन सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगा, वे राशन कार्ड से प्राप्त होने वाले लाभ से वंचित हो सकते हैं।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं है। शासन ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए “मेरा ईकेवाईसी” मोबाइल एप लॉन्च किया है जिसके माध्यम से हितग्राही केवल अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं और इसके लिए किसी पीडीएस दुकान में जाने की आवश्यकता नहीं है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। राशन कार्ड की ई-केवाईसी करना सभी राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है और यह प्रक्रिया मोबाइल फोन से घर बैठे पूरी की जा सकती है। “मेरा ईकेवाईसी” ऐप शासन द्वारा विशेष रूप से राशन कार्ड धारकों के लिए आधार आधारित चेहरा प्रमाणीकरण की सुविधा के लिए बनाया गया है। इसके साथ “आधार फेस आरडी” ऐप भी इंस्टॉल करना आवश्यक है।
