पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपेंशन पुनर्बहाली के लिए रमेश बैस...
Spread the loveविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के...
रायपुर, 4 अक्टूबर।कोरबा जिला कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज शनिवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ राजधानी में धरने पर बैठने वाले हैं।वे शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं।
पूर्व गृहमंत्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत कर राज्य सरकार से उन्हें हटाने की मांग करते हुए 4 अक्टूबर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।इस बीच, राज्य शासन ने पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है।हालांकि राज्य शासन की ओर से पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र की जांच के संबंध में लिखित तौर पर संभागायुक्त को अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है और जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
